फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Recruit constables will be given training on three new laws

Lalitpur News: रिक्रूट आरक्षियों को तीन नए कानूनों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 19 Jun 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Recruit constables will be given training on three new laws
ललितपुर। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को प्रारंभिक प्रशिक्षण (जेटीसी) तीन नए कानूनों के मुताबिक दिया जाएगा। इसके बाद आधारभूत प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती -2023 के चयनित अभ्यर्थियों को इस बार जेटीसी और आरटीसी प्रशिक्षण देने के लिए चयनित किया गया है। यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया जाएगा, जिसमें 447 रिक्रूट आरक्षी शामिल रहेंगे। इसमें 357 पुरुष और 90 महिला रिक्रूट आरक्षी हैं। प्रशिक्षण के लिए यहां पर रिक्रूट आरक्षी भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस बार रिक्रूट आरक्षियों को तीन नए कानूनों के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जेटीसी प्रशिक्षण के बाद नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण और तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एआई टेक्नोलॉजी से भी होंगे परिचित : रिक्रूट आरक्षियों को एआई टेक्नोलॉजी के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। साइबर अपराध के बारे में जानकारी देने के साथ इसे रोकने और दोषियों को पकड़ने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
---------
महिला कर्मियों के साथ आचरण का पाठ भी सीखेंगे
प्रारंभिक प्रशिक्षण में महिला पुलिस कर्मियों के साथ किस प्रकार का आचरण करना है, इसका पाठ सिखाया जाएगा। महिला पुलिस एवं पुलिस कार्य में उनकी भूमिका, महिला पुलिसकर्मियों से व्यवहार के साथ कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम प्रतिषेध एवं उपचार) अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।
-----
प्रशिक्षण में यह भी रहेगा शामिल
रिक्रूट सिपाहियों को प्रशिक्षण में श्रमदान, पीटी एक्सरसाइज, योगासन, खेलकूद, मार्च करने का सही तरीका, वर्दी पहनना, वर्दी टर्न आउट, वर्दी व सादे कपड़ों में सैल्यूट सहित एक साथ टोली में फॉल-इन होना सीखेंगे।

------
रिक्रूट सिपाहियों को नए कानून के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनको आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग सहित एआई और साइबर अपराध से निपटने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article