फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Recovery started in the name of KYC in Kisan Samman Nidhi Yojana

किसान सम्मान निधि योजना में केवाईसी के नाम शुरू हुई वसूली

Mon, 21 Mar 2022 09:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Recovery started in the name of KYC in Kisan Samman Nidhi Yojana
तालबेहट। केन्द्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2022 -23 से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी को केवाईसी कराने के निर्देश के बाद तहसील क्षेत्र के जन सुविधा केंद्र संचालकों ने वसूली शुरू कर दी है। केवाईसी के नाम पर किसानों से जमकर पैसा वसूला जा रहा है। कुछ किसानों ने उपजिलाधिकारी एसपी सिंह से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि केंद्र सरकार गरीब किसानों को हर साल छह हजार रुपये पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देती आ रही है। इस योजना का तमाम अपात्र किसान लाभ ले रहे हैं। ऐसे में सरकार ने प्रत्येक किसान की केवाईसी कराने का निर्णय लिया है। वहीं प्रदेश सरकार ने इस योजना से संबंधित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की आनलाइन एवं ऑफ लाइन दोनों की तरह की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इसकी घोषणा होते ही तहसील क्षेत्र में खुले कुछ जन सुविधा केंद्र संचालकों एवं शासकीय कार्यालयों में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने केवाईसी के नाम पर किसानों से 150 से 250 रुपये तक वसूलने शुरू कर दिए हैं। इसके विरोध में किसानों ने एक शासकीय कार्यालय के बाहर जमकर हल्ला मचाया। किसानों ने वसूली की सूचना उपजिलाधिकारी एसपी सिंह को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक इस काम को संचालित करने वाले लोग दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता करवाता हूं कि किसान सम्मान निधि के केवाईसी का नियम क्या हैं? कितना शुल्क लिया जा सकता है? किसानों के साथ लूट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed