फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ravan

130 मीटर कपड़े से बन रही लंकेश की पोशाक

Sun, 18 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 18 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
ravan
ललितपुर। दशहरा मैदान में पहली बार 50 फुट के रावण के पुतले का दहन किया
विज्ञापन
जाएगा। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। विशालकाय लंकेश की वेशभूषा पर 130 मीटर कपड़ा लगाया गया है तथा छह क्विंटल लोहे का प्रयोग किया जा रहा है। इसे तैयार करने में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के लोग जुटे हुए हैं।


नगर में पहली बार 50 फुट का दशानन नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रीरामलीला हनुमान जयंती समिति ने काफी पहले इसे बनवाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। पुतले में करीब छह क्विंटल लोहा लगाया गया है। इसमें घास भरने से इसका वजन दस क्विंटल के आसपास हो जाएगा। इसको ट्रैक्टर के माध्यम से गोविंद नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पर लाया जाएगा और क्रेन की सहायता से खड़ा किया जाएगा। श्री नृसिंह रामलीला समिति के पात्रों के बीच रामलीला ग्राउंड में भगवान राम व रावण के बीच युद्ध होगा और अंत में लंकेश के पुतले में आग लगाई जाएगी। इस बार भी रावण के पुतले को तैयार करने में हिंदू और मुस्लिम धर्म के लोग काम करने में जुटे हैं। श्री क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे रहने वाले 80 साल के टेलर मास्टर बालकिशन ने 130 मीटर कपड़े से लंकेश की वेशभूषा बनाने का काम किया है। पुतले को बनाने व अन्य सामान पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किया गया है।


 वहीं, वर्षों से पुतला बनाने का काम कर रहे नारायणपुरा निवासी महेश बरार ने भी अपने चार परिजनों के साथ 31 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया है, जो चंडी माता मंदिर परिसर में जलाया जाएगा। इसको बनाने में चालीस हजार रुपये से अधिक धनराशि खर्च की गई।


45 मिनट होगी आतिशबाजी
समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी व मंत्री रत्नेश तिवारी की मानें तो रावण के पुतला दहन में उसके आकर्षण का केंद्र आतिशबाजी होगी। पुतले में आग लगते ही करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी होती रहेगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। समिति की ओर से भारतीय परंपराओं को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है।


गाय मुस्लिमों की मौसी
खिदमत ए खल्क नौजवान कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल कादरी का कहना है गाय यदि हिंदुओं की माता है तो मुस्लिमों की मौसी से कम नहीं। दादरी की घटना नादान बच्चों को बहकाने से हुई है। देश में सभी लोग मिल जुलकर रहते आए हैं। लेकिन कुछ लोग आपस में लड़ाना चाहते हैं। इस साजिश को समझना होगा। जल्द ही गौ रक्षा सेवा समिति का गठन करेंगे और गाय को बचाने के लिए संकल्प भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed