फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rajghat river's bridge drowned, traffic interrupted

दो दिन से राजघाट नदी का पुल डूबा, यातायात बाधित

Sun, 30 Aug 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
rajghat river's bridge drowned, traffic interrupted
राजघाट बांध के गेटों से छोड़ा गया पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजघाट बांध के सोलह गेट खुलने से क्षेत्र का मध्य प्रदेश के चंदेरी से संपर्क कट गया है। दो दिन से राजघाट नदी के ऊपर से पानी बह रहा है। सिंचाई विभाग ने इसे देखते हुए हल्के वाहनों को बांध के ऊपर से निकलने की अनुमति दे दी है। लेकिन भारी वाहनों के लिए आने-जाने की समस्या अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सहित जिले में कई दिनों से बारिश हो रही है। जिस कारण जिले के अधिकांश बांध लबालब हो गए हैं। गोविंद सागर बांध के गेट खुलने की स्थिति में पहुंच गया है। यदि बांध के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश हुई तो बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। वहीं, राजघाट बांध में बड़ी मात्रा में पानी पहुंच रहा है। जिस कारण बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। रविवार को राजघाट बांध के सोलह गेट खोलकर करीब तीन लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे राजघाट नदी का पुल जलमग्न हो गया है। पिछले दो दिन से पानी पुल के नीचे नहीं आया है। इस वजह से भारी वाहनों की लाइन दोनों ओर लग गई है। हालांकि, सिंचाई विभाग के अफसरों ने हल्के व दुपहिया वाहनों का आवागमन बरकरार रखने के लिए बांध के रास्ते को खोल दिया है। उधर, गोविंद सागर बांध लबालब होने से सैलानियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। नागरिक बांध के गेटों के करीब हिलोरे मारते पानी को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुुंच रहे हैं। तमाम लोग बांध की पट्टी पर बैठकर तेज हवाओं के साथ उठ रही लहरों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय राजघाट बांध के सोलह गेट खोलकर पानी की निकासी जा रही है।
केपी पांडेय, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड तृतीय

गोविंद सागर बांध पर घूमते सैलानी

गोविंद सागर बांध पर घूमते सैलानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed