{"_id":"68448df8567a5a11170d46f5","slug":"railway-employee-dies-in-collision-between-dcm-and-bike-wife-critical-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-136707-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीसीएम और बाइक की टक्कर में रेलवे कर्मी की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीसीएम और बाइक की टक्कर में रेलवे कर्मी की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
तालबेहट। शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रिंस ढाबा के पास डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक रेलवे कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक झांसी में तैनात था।
मड़ावरा विकास खंड के पीछे रहने वाले सुनील कुमार पंथ (35) झांसी में रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। दो दिन की छुट्टी के कारण वह पत्नी लक्ष्मी (27) के साथ बाइक से तालबेहट निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। राजमार्ग पर प्रिंस ढाबा के पास बने माताटीला कट से जैसे ही उसने बाइक तालबेहट की ओर मोड़ी, तभी सामने से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी तालबेहट लाया गया। चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया और पत्नी लक्ष्मी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर दिया। मृतक के पिता मंगलदास ने बताया कि सुनील की 22 मार्च 2025 को ही शादी हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
--
शिकायत आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
0000000
चार पर मारपीट का मामला दर्ज
तालबेहट। पूराकलां पुलिस ने ग्राम बिरधा निवासी देवेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के केपी, प्रेमचंद्र, अवतार सिंह और अध्यक्ष पर गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने अवगत कराया कि 5 जून को वह अपनी दुकान पर था, तभी विपक्षी आकर उसे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उससे मारपीट की। उसे बचाने आई उसकी मांं को भी मारा पीटा। संवाद