फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rahul's passion and vision of the alliance will meet Akhilesh

अखिलेश के जुनून और राहुल का विजन पूरा करेगा गठबंधन

Tue, 21 Feb 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
 Rahul's passion and vision of the alliance will meet Akhilesh
अखिलेश के जुनून और राहुल का विजन पूरा करेगा गठबंधन - फोटो : demo
महरौनी में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सामाजिक जीवन में शर्तों की बात नही होती और जब बडे़ पद पर बैठने वाले छोटी बात करते है तो ऐसे में पद की गरिमा छोटी हो जाती है। राजबब्बर ने कहा कि अखिलेश यादव के जुनून और राहुल गांधी के विजन को पूरा करने के लिये गठबंधन हुआ है। उन्होंने बुंदेलखंड के विकास हेतु राहुल गांधी द्वारा दिए बुंदेलखंड पैकेज पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पैकेज दिया और राहुल ने कहा ही नहीं बल्कि कर के दिखाया था। राज बब्बर ने अपने उद्धबोधन में कहा कि महरौनी से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, जिनके लिये वह झोली फैलाकर जनता से वोट देने की गुजारिश करने आये हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि गठबंधन की सरकार बनने पर खाबरी को मंत्री बनाने का काम करूंगा। वह बुन्देलखण्ड के विकास के लिये मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन

इसके पहले मंच से पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सपा नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।  मंच पर राज बब्बर का विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के हरिजन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.राजू, नारायण प्रजापति बंडा विधायक, सुरेंद्र चौधरी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश सरकार, सुभाष जायसवाल, दीपक बाबा, सूर्यप्रताप सिंह जमींदार, धनीराम अहिरवार, निशांत जैन, विवेक यादव, अनिल जैन, बंटी सरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाथ छोड़कर नहीं, मजबूती से पकड़ कर साईकिल चलाएं
महरौनी (ललितपुर)। विधानसभा क्षेत्र महरौनी में गठबंधन सीट पर कांग्रेस व सपा के अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में उतरने के बाद अनेक कयास लगाये जा रहे थे और प्रत्याशियों सहित क्षेत्रीय जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ललितपुर में आयोजित सभा में महरौनी से अधिकृत गठबंधन प्रत्याशी बृजलाल खाबरी को चुनाव जिताने की अपील की थी। हालांकि इस दौरान मंच से उनके भाषण का एक कथन काफी चर्चाओं में छाया रहा कि समाजवादी लोग हाथ छोड़कर भी बहुत तेज साइकिल चला रहे हैं।  इस बयान के अनेक मतलब निकाले जा रहे थे लेकिन अगले ही दिन महरौनी में आयोजित जनसभा के दौरान मंच से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने संबोधन में कहा कि हाथ छोड़कर साइकिल ना चलाएं, बल्कि मजबूती से हाथों से पकड़ कर साइकिल चलाएं और गठबंधन की सरकार बनायें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी की प्रतिमा को चढ़ाए फूल, रोड शो किया
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी में कांग्रेस व सपा गठबंधन के प्रत्याशी बृजलाल खाबरी के चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर देरी से लगभग 3 बजे महरौनी पहुंचे। नाराहट रोड स्थित हैलीपैड से वह एक खुली जीप में सवार होकर रोड शो पर निकले और सभी से अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इंदिरा चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन चढाये और फिर ललितपुर रोड स्थित सभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान राज बब्बर की एक झलक पाने और उनके साथ सैल्फी लेने वालों में होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed