फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Purchasing centers could not open on ten cooperative societies

Lalitpur News: दस सहकारी समितियों पर नहीं खुल सके क्रय केंद्र

Mon, 29 Apr 2024 03:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Purchasing centers could not open on ten cooperative societies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का लक्ष्य कैसे पूरा हो, जब 41 सहकारी समितियों में दस पर क्रय केंद्र ही नहीं खोले गए। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। यहां कुल 41 सचिव के पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष मात्र 13 कार्यरत हैं। 17 कर्मचारियों को अन्य पर प्रभारी बनाकर संचालित कराया जा रहा है।

शासन ने सहकारी समिति को 84 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। एक मार्च से क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। करीब दो माह में विभाग लक्ष्य के सापेक्ष आठ फीसदी ही खरीद कर सका है। आंकड़ों के अनुसार लगभग छह हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। अब लगभग डेढ़ माह का समय शेष है। यहां संचालित 41 सहकारी समितियों में 31 पर ही गेहूं की खरीद हो रही है। शेष दस सहकारी समितियों पर खरीद केंद्र नहीं बनाए जा सके। ऐसे में किसानों को मजबूरन बाजार में गेहूं बेचना पड़ रहा है। बांसी क्षेत्र में दस किलोमीटर से अधिक दूरी तक कोई क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। यही स्थिति अन्य क्षेत्रों की भी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दस सहकारी समितियों को अतिरिक्त प्रभारी देकर संचालित किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते क्रय केंद्र नहीं खोले जा सके हैं।
विज्ञापन

---
यह है स्थिति
सहकारी समितियां - 41
संचालित समितियां- 31
बिना क्रय केंद्र के समितियां - 10
समिति सचिव की जरूरत - 41
वर्तमान में कार्यरत सचिव - 13
प्रभारियों की संख्या - 17
----
सहकारी समिति पर खरीद केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन नहीं खोला गया। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
- शशिप्रभा दुबे, अध्यक्ष सहकारी समिति, बांसी
---
सहकारी समितियों पर सचिव की कमी है। कर्मचारियों की कमी के चलते दस सहकारी समितियों पर क्रय केंद्र नहीं बनाए जा सके हैं।
- अरविंद मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed