{"_id":"5f21bfb18ebc3e6374563580","slug":"pulse-oximeter-provide-40-cross-paisent-lalitpur-news-jhs172685057","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 वर्ष की आयु से ऊपर के मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 वर्ष की आयु से ऊपर के मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कोर कमेटी की बैठक में निर्देश दिए कि जनपद में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य तत्परता के साथ कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जानकारी एकत्र हो सके। इस सर्वे की क्रॉस चेकिंग भी कराएं, ताकि धरातल पर किए जा रहे सर्वे की स्पष्ट रिपोर्टिंग की जा सके। 40 वर्ष की आयु से ऊपर के मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए जाएं।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में सर्वे कर रहीं 980 टीमों की आशा व एएनएम के मोबाइल नंबर और गांवों की सूची एकीकृत कंट्रोल रुप को उपलब्ध करा दें, ताकि कंट्रोल रुम से उनकी लोकेशन ली जा सके। कोविड अस्पतालों में भर्ती सभी 40 वर्ष की आयु से ऊपर के मरीजों को एक-एक पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएं, ताकि वे स्वयं ही समय-समय पर अपनी जांच कर सकें। ग्रामीण इलाकों में मानक के अनुरूप सैनिटाइजेशन नहीं कराया जाता तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जनपद की प्रत्येक बैंक की ब्रांच में पीआरडी व पुलिस के जवान तैनात किए जाएं, इन जवानों की जिम्मेदारी बैंक में लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की होगी। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के रैनबसेरा, कोतवाली के सामने रैनबसेरा में स्टैटिक टेस्टिंग बूथ बनाया जाए, जिसमें अधिक से अधिक लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
सभी नोडल चिकित्सक कोविड अस्पताल तथा होम आइसोलेशन के मरीजों से लगातार फोन से संपर्क करते रहें तथा उनका फीडबैक लेते रहें। मरीजों द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो उस समस्या का तत्काल निस्तारण करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी एसपी सिंह, डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ जेएस बख्शी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।