फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pulse crop disturbed by fog

पाला पड़ने से दलहनी फसलें हुई प्रभावित

Fri, 05 Feb 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
pulse crop disturbed by fog
डोंगरा खुर्द में बर्बाद फसल को दिखाता किसान। - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/ललितपुर। जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम में आए अचानक परिवर्तन से पड़े पाले ने दलहनी फसलों को प्रभावित कर दिया है। इससे मटर व चना की फसल में लगे फूल व फली दोनों खराब हो गए। फसलों के प्रभावित होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में बीते सप्ताह हुई बर्फबारी व मैदानी क्षेत्र में हवाओं के साथ हुई बरसात से मौसम का मिजाज बदल गया था। इससे भीषण सर्दी पड़ी। मैदानी भागों में छाए घने कोहरे से दलहनी फसलों में पाला पड़ गया। पाले से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। दलहनी फसलों में जनवरी के दूसरे सप्ताह में फूल व फलियां लग रहीं थी, लेकिन पांच दिन पड़ी सर्दी और घने कोहरे ने फसलों को प्रभावित कर दिया है। फूल व फलियां सिकुड़ गई हैं। इससे पैदावार कम होने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन

रबी सीजन में फसलों की बुआई में किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ा था। शुरूआत में किसानों ने ऊंची कीमत पर मटर ,मसूर, चना आदि बीज खरीद कर खेतों में बोया था, लेकिन बीज को कीड़े खा गए, जिससे जम नहीं पाया। इससे किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ी और अब पाला पड़ने से नुकसान हो गया है। नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगरा खुर्द, दिगवार, बरेजा, पटना, गुढ़ा खिरिया, गुरयाना, देवरी आदि गांवों में फसलें खराब हो र्गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पांच एकड़ जमीन में मटर और चना महंगे दामों में खरीद कर बुवाई की थी। कुछ दिनों पहले अधिक ठंड में पाला पड़ने से खराब हो गई है। अब तो लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
- हरजू अहिरवार
----
दो बार बुवाई की और दो सौ पचास रुपये प्रति घंटा से सिंचाई करवाई थी, लेकिन अब फसल में पाला पङ गया। इससे दाना पक नहीं पाया और फसल सूखने लगी।
- हीरालाल कुशवाहा
----
फसलों में पाला पड़ने की सूचना नहीं है, लेकिन संबंधित क्षेत्र में जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सविता
उप कृषि निदेशक

डोंगरा खुर्द में बर्बाद फसल को दिखाता किसान।

डोंगरा खुर्द में बर्बाद फसल को दिखाता किसान।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed