फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   puliya se takrai texi, chhah ghayal

पुलिया से टकराई टैक्सी, छह घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
puliya se takrai texi, chhah ghayal
थाना जखौरा के बांसी चौकी अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में मुंबई से गोंडा जा रही टैक्सी (सेंट्रो कार) हाइवे पर ड्राइवर को झपकी आने पर पुलिया से टकरा गई, जिससे उसमें सवार छह लोग सवार थे। काम छिनने के बाद ड्राइवर खुद की टैक्सी लेकर मुंबई से अपने घर गोंडा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेस से जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। प्रदेश के गोंडा जिला के धानीपुर निवासी रामतेज (45) पुत्र गंगाराम महाराष्ट्र के मुंबई में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण परिवार के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया। इस कारण वह अपनी पत्नी संजो देवी (40), पुत्र मुकेश (18), पुत्री प्रियंका सोनकर (13), सिद्घार्थनगर निवासी संतोष मिश्र (24) पुत्र विशाल और बस्ती के मोहनगंज निवासी देवमन तिवारी (58) पुत्र राममोहन तिवारी के साथ टैक्सी में सवार होकर गोंडा के लिए बृहस्पतिवार की सुबह रवाना हुए। टैक्सी खुद रामतेज चला रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह ललितपुर के ग्राम लखनपुर के पास पहुंचे कि उसे झपकी लग गई, जिससे टैक्सी असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे टैक्सी सवार लोगों में चीख पुकार मच गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी बांसी पुलिस चौकी को दी। जानकारी मिलने पर बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। रामतेज व मुकेश को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बांसी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम लखनपुरा के पास हुआ है। उक्त टैक्सी में छह लोग सवार थे, जिन्हें जिला अस्पताल उपचार को भेजा गया। टैक्सी चालक (सेंट्रो कार) रामतेज ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई से चला था और सुबह टैक्सी चलाते समय उसे अचानक से झपकी आ गई, जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक टैक्सी पुलिया से टकरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed