फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Public anger over death of teenage girl from power plant dumper

Lalitpur News: पावर प्लांट के डंपर से किशोरी की मौत के मामले में जनाक्रोश

Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Public anger over death of teenage girl from power plant dumper
ललितपुर। पावर प्लांट की राख से भरे डंपर से एक किशोरी की मौत व दो के घायल होने की घटना के बाद आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। नागरिक मोर्चा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर पावर प्लांट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्लांट से पर्यावरण नियमों को सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि जिले के ग्राम चिगलौआ बुरौगांव में वर्षों पहले पावर प्लांट की स्थापना की गई थी। इस पावर प्लांट से जनपदवासियों को न तो प्लांट में रोजगार मिला और न ही जिले के किसानों को बिजली। आरोप लगाया कि प्लांट से पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है और नियमों की अनदेखी करते हुए, फ्लाई ऐश का निस्तारण समुचित तरीके से नहीं किया जा रहा है। किसानों के खेतों को बंजर बनाने के लिए प्लांट की राख को मनमाने तरीके से ठेकेदारों द्वारा डपरों के माध्यम से फेंका जा रहा है। उन्होंने राख से ओवरलोड कर भाग रहे डंपरों की गति पर भी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। ज्ञापन देते समय मोर्चा अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, सभासद मनमोहन चौबे, देवेंद्र पाठक, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, केपी सिंह, गनेश प्रसाद, दीपक नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed