{"_id":"687fe2c27d01f0e73a0843da","slug":"protested-against-smart-meter-by-giving-flowers-to-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-139478-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीएम को फूल देकर किया स्मार्ट मीटर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीएम को फूल देकर किया स्मार्ट मीटर का विरोध
विज्ञापन
ललितपुर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है। इसके विरोध में मंगलवार को स्मार्ट मीटर सत्याग्रह संगठन के साथ कई उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को गुलाब का फूल देकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि चुनिंदा उपभोक्ताओं के घरों में ही उच्च गुणवत्ता की वायरिंग और सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं। जिस कंपनी को गोवा समेत कई अन्य राज्यों में ब्लैकलिस्ट किया गया है, उसे ही ललितपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। आरोप लगाया कि मीटर में रातों-रात यूनिट बढ़ जाते हैं, भले ही उनके घर में कोई लोड न हो। एक बुजुर्ग ने बताया कि उसके घर तो दो बल्ब ही लगे हैं, फिर भी बिल 3200 रुपये आया। ज्ञापन पर अधिवक्ता हरदयाल सिंह लोधी, नीलेश, विकास झा, शरद कुमार, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अमन, प्रशांत यादव, रविंद्र सिंह, अमित लिटौरिया, रामलाल, हरीशंकर, विशाल चौहान, अभय मिश्रा आदि के हस्ताक्षर हैं।
-- -- -- -- -- -
आंदोलन की चेतावनी : स्मार्ट मीटर सत्याग्रह संगठन ने स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच, ठेका देने की प्रक्रिया की पारदर्शिता, जबरन प्रीपेड मीटर थोपने पर रोक, जनता से सीधा संवाद, जांच पूरी होने तक मीटर लगाने पर अस्थायी रोक की मांग की। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता तो उनका संगठन आंदोलन करेगा।