फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   problem in water supply lalitpur

थम नहीं रहीं पानी की समस्याएं

Fri, 03 Jun 2016 12:24 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 03 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
problem in water supply lalitpur
पानी संकट - फोटो : amar ujala
ललितपुर। सूखा के इस साल में पानी की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। किसी गांव में टैंकर की समस्या है तो कहीं पर हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वामी ब्रह्मानंद यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि ब्लाक बार के ग्राम देवरान में दो पानी के टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह टैंकर पूरे गांव में नहीं घूम रहे, बल्कि चुनिंदा घरों के पास खड़े हो जाते हैं। यह गांव डीएम द्वारा गोद लिया गांव है, ऐसे में गांव में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए तथा टैंकरों को पूरे गांव में घुमाया जाए। इस मौके पर मुकेश कुमार लोधी, कल्यान सिंह, गोविंद सिंह, मान सिंह, प्रभात सिंह, जयराम सिंह, मेहरबान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी तरह ब्लाक जखौरा के ग्राम सौंरई मजरा गुजरातन के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि गांव में छह अन्य हैंडपंप लगे हैं, लेकिन उन्हें उक्त हैंडपंप पर पानी नहीं भरने दिया जा रहा है। उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और एक हैंडपंप जूनियर हाईस्कूल के सामने हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर राकेश रजक, गोपी रजक, रूपलाल, संजय, छोटू आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक जखौरा के ग्राम सीरौन खुर्द निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी का संकट है, जिससे उन्हें काफी दूर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। यदि गांव में हैंडपंप लगवा दिए जाएं तो आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन साल से हैंडपंप लगवाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर मलखान सिंह यादव, छाया, रामदेवी, वर्षा, मदन किशोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed