फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   privatization protest electric department

निजीकरण के विरोध में बिजली अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 04 Feb 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
privatization protest electric department
bijli hightension line.jpg - फोटो : bijli hightension line.jpg
ललितपुर। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले विद्युत विभाग के निजीकरण की नीति के विरोध में विद्युत अभियंताओं ने धरना- प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने कहा कि बिजली संशोधन विधेयक-2021 बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, बिजली आपूर्तिकर्ता की उपलब्धता के नाम पर पूंजीपतियों के लिए खुली लूट के लिए दरवाजा खोलने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इसका खुला विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यालय सहायक जगदीश झा ने कहा कि बिजली कर्मचारी व अधिकारी अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार द्वारा निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। संयोजक देवी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए इलेक्ट्रीसिटी बिल 2020 एवं विद्युत वितरण का शत- प्रतिशत निजीकरण का समिति विरोध करती है। अनुपम सचान ने कहा कि इलेक्ट्रीसिटी बिल 2020 एवं विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण के लिए जारी किए गए बिल को वापस लिया जाए। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इस मौके पर अखिलेश कुमार वर्मा, एसडी पाठक, राजकुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, त्रिलोकी मधेशिया, एससी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed