फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Private buses take over the bus stand; sisters left wandering while seeking free travel.

Lalitpur News: बस अड्डे पर निजी बसों का कब्जा, मुफ्त यात्रा को भटकती रहीं बहनें

Fri, 28 Aug 2026 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Private buses take over the bus stand; sisters left wandering while seeking free travel.
ललितपुर। शासन ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को एक सहयोगी के साथ भले ही मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। लेकिन, अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यह सुविधा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई है। रोडवेज बस के स्थान पर निजी बसें खड़ी हो रहीं हैं। इससे रोडवेज बसें नजर तक नहीं आ रही हैं। ऐसे में बहनें बसों के लिए इधर-उधर भटक रहीं हैं। कई तो आगे ही देखकर बस नजर न आने से मायूस होकर निजी बस में यात्रा करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। इसको लेकर बहनों में काफी उत्साह है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अधिक-से-अधिक बहनों को बिना शुल्क की यात्रा का लाभ देने की तैयारियां की हैं। इसके चलते परमिट के आधार पर बसों का संचालन किया जा रहा है। बस स्टैंड से लगातार बसें झांसी के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

लेकिन, बस स्टैंड पर प्राईवेट बस संचालकों की मनमानी शासन की मुफ्त यात्रा योजना पर भारी पड़ रही है। यहां पर निजी बसें रोडवेज बसों के आगे खड़ी की जा रही हैं। हालत यह है कि बसें आड़ी तक लगाई जा रहीं हैं। वहीं अन्य बसें भी घेरकर खड़ी हो रही हैं। इससे रोडवेज बसें नजर तक नहीं आ रहीं हैं। ऐसे में मुफ्त यात्रा की आस में आ रहीं बहनें बसों के लिए इधर-उधर भटक रहीं हैं। कई बार आगे से दिखाई न देने पर मायूस होकर निजी बसों में किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। हद तो यही है कि शासन की योजना के बाद भी जिले में जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा बहनों को किराया देकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोडवेज के लिए निर्धारित किया था स्थान
बीते वर्ष में रोडवेज बसों के खड़े होने में परेशानी हो रही थी। खड़ा करने पर विवाद की स्थिति बन जाती थी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने बस स्टैंड पर रोडवेज की बसों के लिए स्थान निर्धारित किया था। इसमें एक साथ आगे तीन बसों के खड़े होने की सुविधा दी गई थी। इस चिह्नित स्थान पर सफेद पट्टी बनाई गई थी। लेकिन, धीरे-धीरे फिर से प्राइवेट बस संचालकों ने कब्जा जमा लिया। अब महज एक रोडवेज बस भी ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही है। अब बसें बढ़ गई हैं, इसके बाद भी स्थान को खाली नहीं किया जा रहा है।
---
बस स्टैंड पर रोडवेज बस अंदर लगने से जानकारी नहीं हो पाती है। ढूंढने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
- ज्योति
---
रोडवेज बसों को निर्धारित स्थान देकर आगे खड़ा करवाया जाए। इससे बहनों को नजर आ सकें। मुफ्त यात्रा का लाभ मिल सके।
- श्यामू सिंह
---
बस स्टैंड पर रोडवेज बस के निर्धारित स्थान पर प्राइवेट बसों के खड़े होने की जानकारी हुई है। कर्मचारी भेजकर बसों को व्यवस्थित तरीके सेलगवाया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed