फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Prisoner screening in jail barrek

बैरकों में बंदियों की हो रही स्क्रीनिंग

Wed, 13 May 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prisoner screening in jail barrek
ललितपुर। आगरा जेल में एक कैदी की कोरोना वायरस से मौत के बाद जनपद के जिला कारागार में भी कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कैदियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जेल की बैरकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। जेल में बंद कैदियों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिला कारागार में वर्तमान में 410 कैदी है, जबकि जेल में 122 कैदियों को ही रखने की क्षमता है। जनपद में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिल चुका है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। आगरा के जिला कारागार में एक कैदी की मृत्यु हो गई है। ऐसे में स्थानीय जेल प्रशासन कैदियों की सुरक्षा के प्रति सजग हो गया है और उनकी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए जेल में बंद कैदियों के उनके परिजनों से होने वाली मुलाकात बंद करा दी गई है। बाहर से आने वाले कैदियों को नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कैदियों की पेशी के लिए न्यायालय में नहीं ले जाया जा रहा है, बल्कि उनकी पेशी सीधे वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा रही है। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की सुरक्षा के लिए जेल में बैरकों को रोजाना सुबह व शाम सैनिटाइज कराया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम द्वारा कैदियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है और जो नए कैदी जेल में पहुंच रहे हैं, उन्हें चिकित्सकों की टीम की देखरेख में 14 दिन तक अलग से क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कैदियों की मुलाकात बंद करा दी गई। पेशी के लिए अदालत भी नहीं भेजा जा रहा है। अब उनकी पेशी वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से ही कराई जा रही है। चिकित्सकों की टीम कैदियों की स्क्रीनिंग कर रही है। जो नए कैदी आ रहे हैं, उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कराया जा रहा है।
- बीके मिश्रा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed