{"_id":"6509e894ea275225ef0a6d49","slug":"prime-minister-will-inaugurate-atal-residential-school-dhaurra-from-varanasi-on-23rd-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-3774-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रधानमंत्री 23 को वाराणसी से करेंगे अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रधानमंत्री 23 को वाराणसी से करेंगे अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा का उद्घाटन
विज्ञापन
जनपद के बच्चों से करेंगे संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को प्रदेश में नये बने 18 अटल आवासीय विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसमें ललितपुर के धौर्रा का विद्यालय भी शामिल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री छात्र-छात्राओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी करेंगे।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालय ग्राम धौर्रा में बनकर तैयार है। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय यह विद्यालय पूर्णतः नवोदय विद्यालय की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थियों के रहने के लिए विद्यालय परिसर में ही छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
उप श्रम आयुक्त झांसी नदीम अहमद ने बताया कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, स्मार्ट क्लास रूम के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। सहायक श्रम आयुक्त संजय सिंह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने बताया गया कि कुल 80 छात्र/छात्राएं वर्तमान में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे, यह बच्चे मंडल के सभी जनपदों से आए हुए हैं।
उन्होंने बताया कि भविष्य में विद्यालय को 1000 छात्र/छात्राओं की क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा। विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और खाने-पीने का समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता जांची व परखी जाएगी। विद्यालय में निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाएंगे, साथ ही बच्चों को तमाम सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएंगी। बताया गया कि प्रधानमंत्री इसका वर्चुअल उद्घाटन 23 सितंबर को करेंगे। बैठक में प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।