{"_id":"5ebaeeb18ebc3e9084665b0f","slug":"pregnent-woman-post-taldehate-news-jhs166588910","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में फंसे दंपती ने स्टेशन जाने के लिए लिया गर्भवती का सहारा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में फंसे दंपती ने स्टेशन जाने के लिए लिया गर्भवती का सहारा, मचा हड़कंप
विज्ञापन
तालबेहट। झांसी एवं ललितपुर के कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में एक गर्भवती के अपने देवर एवं पति के साथ पैदल ललितपुर से तालबेहट आने की खबर के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पोस्ट डालने वाले ने दावा किया था उसने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उच्च अधिकारियों एवं आवश्यक फोन नंबरों पर संपर्क किया था, परंतु उन्हें कोई मदद नहीं मिली। जानकारी के बाद जब अधिकारियों ने मामले की जांच की तो मामला कुछ और निकला। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने गर्भवती को उसके स्थानीय गांव और दंपती को कार से भोपाल भिजवा दिया गया।
भोपाल में रहने वाली एक महिला लॉकडाउन के पहले अपने परिवार के साथ ग्राम राखपंचमपुर के मेले में आई थी। बाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत एक गांव में आ गई। लॉकडाउन के बाद वह भोपाल नहीं जा सकी। ट्रेनें चलने की खबर सुनकर वह एक गांव की एक गर्भवती को लेकर मंगलवार को तालबेहट स्टेशन पर आ गई। उधर, सोशल मीडिया में गर्भवती के पैदल चलने की पोस्ट वायरल हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन जानकारी करनी शुरू कर दी।
जिसके बाद पुलिस की मदद से गर्भवती व साथ में दंपती को तहसील लाया गया। जहां सभी को भोजन कराया गया। पूछताछ की गई तो पता चला कि गर्भवती महिला एक स्थानीय गांव की निवासी है, जबकि साथ में आए दंपती को भोपाल जाना है। दंपती ने लॉकडाउन से निकलने के लिए केवल गर्भवती का सहारा लिया गया था। मामले की हकीकत जानकर अधिकारियों ने गर्भवती को उसके गांव भेज दिया और दंपती को एसडीएम मोहम्मद कमर के निर्देश पर पुलिस ने कार से भोपाल भिजवा दिया।