{"_id":"65ad66b75c2663e463000fc9","slug":"prabhat-pheri-mandal-took-out-ramdhun-yatra-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-9286-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रभात फेरी मंडल ने निकाली रामधुन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रभात फेरी मंडल ने निकाली रामधुन यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रविवार को कुशकुटी आश्रम से प्रभातफेरी निकली। प्रभातफेरी में मंडली संगीत के साथ रामधुन गाती चल रही थी, पीछे श्रीराम के स्वरूप रथ पर सवार होकर चल रहे थे। महिलाएं भी श्रीराम जयराम जय जयराम... का गायन कर रही थीं।
अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के पावन अवसर पर प्रभातफेरी मंडल ने विशाल प्रभातफेरी निकाली। यह नदीपुरा से होकर आजाद चौक, सावरकर चौक होकर घंटाघर आई। यहां से सदर कांटा होकर तुवन परिसर में आई। प्रभातफेरी में सर्वप्रथम धर्मध्वज लेकर युवा चल रहे थे, जिसके पीछे गायन मंडली रामधुन श्रीराम जयराम जय जयराम का गायन कर रही थी, पीछे लोगों की टोली सामूहिक रूप से गायन कर रही थी। इसके पीछे महिलाओं की टीम थी। इसके पीछे श्रीराम की सजी हुई झांकी चल रही थी। सबसे पीछे बग्गी पर सवार होकर श्रीराम के स्वरूप चल रहे थे। प्रभातफेरी में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व शकुंतला कुशवाहा भी झींका बजाते हुए गायन करते नजर आए। इस दौरान कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा, मुकेश, राजा कुशवाहा, सुमित, सभासद करन कुशवाहा, रवि, महेंद्र कुशवाहा, विंद्रावन आदि मौजूद रहे।