फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   powercut electricity poll

बस की टक्कर ने गुल की बिजली

Fri, 01 Jul 2016 01:31 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 01 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
powercut electricity poll
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर। नेशनल हाइवे स्थित कैलगुवां तिराहे पर बस की टक्कर से तीन फीडरों के हाइटेंशन तार एक दूसरे पर गिरने के कारण गोविंद नगर, फीडर नंबर तीन और मसौरा फीडर की बिजली बाधित हो गई। इसके अलावा गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेेशन पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने की वजह से खराब हो गया है, जिससे आधा शहर और सात दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में  स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, गोविंदनगर, पिसनारी, राजघाट, देवगढ़ व चंदेरा फीडरों के माध्यम से शहर समेत 84 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे हाइवे स्थित कैलगुुवां तिराहे पर एक बस की टक्कर से मसौरा फीडर के 11 हजार केवी के तार टूट गए। मसौरा फीडर के तारों की फीडर नंबर तीन व गोविंद नगर फीडर के तारों से क्रॉसिंग होने के कारण सभी तार एक दूसरे पर जा गिरे, जिससे गल्ला मंडी सब स्टेशन पर स्थापित  पांच एमवीए के चार नंबर ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं। इसके कारण रौंड़ा 132 केवी हाइडिल से 66 केवी लाइन से पूरी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे आधे  शहर समेत ग्राम महेेशपुरा, ककरुआ, दावनी, बम्हौरीकलां, पटौराकला, जुगपुरा, सिलगन, दैलवारा, गनगौरा, भरतपुरा आदि 84 गांव की बिजली दो घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन


रौंड़ा हाइडिल से  बिजली बंद होने के बाद अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की जांच की गई। मीटर विभाग के अधिकारियों ने भी ट्रांसफार्मर  की जांच की और इसको खराब घोषित कर दिया गया। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े गोविंद नगर और फीडर नंबर तीन की बिजली दिन भर गुल  रही। हालांकि, दिन में साढ़े तीन बजे फीडर नंबर तीन को चंदेरा फीडर और  गोविंद नगर फीडर को सब स्टेशन फीडर से जोड़कर अल्टरनेट बिजली देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टरनेट व्यवस्था में गोविंद नगर फीडर के तहत  मुहल्ला चौकाबाग, कैलगवां रोड, नदीपुरा और फीडर नंबर तीन के तहत रावतयाना, डैम कालोनी, सीतापाठ रोड, लेड़ियापुरा, आधा करीम नगर, बिहारी राशन, नईबस्ती आदि की बिजली नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने तक घंटों  प्रभावित रह सकती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को झांसी से तकनीकी इंजीनियर आकर ट्रांसफार्मर की जांच करेंगे। इसके बाद ट्रांसफार्मर सुधारने को अन्य जिला भेजा जाएगा, तब तक के लिए विभाग द्वारा अल्टरनेट व्यवस्था के तहत फीडरों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed