फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Potholes on roads will be filled with Rs 1.65 crore

Lalitpur News: 1.65 करोड़ से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे

Tue, 01 Oct 2024 04:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Potholes on roads will be filled with Rs 1.65 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश से गड्ढों में तब्दील सड़कों का जल्द ही पैचवर्क किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने सड़कों की मरम्मत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन ब्लॉक तालबेहट, जखौरा व बिरधा की गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इन सड़कों का 1.65 करोड़ से पैचवर्क कराया जाएगा।
बारिश से अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हो गई हैं। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह कट गई है। इन पर चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन भी ठीक से नहीं चल पा रहे।
विज्ञापन

अब सड़कों की मरम्मत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्लॉक तालबेहट, जखौरा और बिरधा की उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क का कार्य जल्द ही किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभावना है कि दो माह में सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ब्लॉक - पैचवर्क राशि
बिरधा - 79 लाख
तालबेहट - 57 लाख
जखौरा - 29 लाख
--------------------
कुल - 1.65 करोड़
---
तालबेहट, जखौरा व बिरधा की जर्जर सड़कों का पैचवर्क कार्य जल्द ही कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed