फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pond dug interest not being taken

तालाब खुदवाने में नहीं ली जा रही रुचि

Sun, 08 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pond dug interest not being taken
talav, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी तालाब खुदवाने का काम गति नहीं पकड़ सका है। जिले की 416 में से 101 ग्राम पंचायतों में ही मनरेगा के तहत तालाब खुदवाने के प्रस्ताव विभाग को मिले हैं। इसमें भी तमाम ग्राम पंचायतों में अभी तक काम प्रारंभ नहीं हो सका है। ऐसे में तालाब निर्माण कार्य में अफसरों की रुचि का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस समय समूचा जिला पेयजल समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राचीन जलस्रोत पूरी तरह सूख गए हैं। इसे ध्यान में रखकर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब खुदवाने/ जीर्णोद्घार कराने का निर्णय लिया है, इससे पानी के साथ रोजगार की भी समस्या का समाधान होने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन


लेकिन, खंड विकास अधिकारियों की उदासीनता से डीएम की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है। जिले की 416 में 101 ग्राम पंचायतों में तालाब के काम शुरू करने के प्रस्ताव हैं। वर्तमान में 315 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव आने बाकी है। इसके चलते रोजगार की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जिन ग्राम पंचायतों में तालाब खुदवाने के प्रस्ताव हैं, उनमें से भी कई ग्राम पंचायतों में तालाब का काम आरंभ नहीं हो पाया है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी मौन बने हुए हैं।


इतनी ग्राम पंचायतों में होंगे तालाब के काम
विकासखंड जखौरा की 86 में से 38 ग्राम पंचायतों में 38 तालाब, ब्लाक बार की 62 में से 15 ग्राम पंचायतों में 15 तालाब, ब्लाक मड़ावरा की 65 की 16 ग्राम पंचायतों में 18 तालाब, ब्लाक बिरधा की 83 में से 13 ग्राम पंचायतों में 15 तालाब, ब्लाक महरौनी की 66 में 9 ग्राम पंचायतों में 15 तालाब और ब्लाक तालबेहट की 54 में से 10 ग्राम पंचायतों में 11 तालाबों के निर्माण का काम होना है।

बीडीओ की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिवस तक 105 तालाबों पर काम चल रहा था। डीएम व स्वयं करीब आधा दर्जन तालाबों का काम देख चुके हैं।
- नरेंद्र देव द्विवेदी
उपायुक्त (श्रम व रोजगार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed