Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police utpiran, merchant protest

बिरधा में व्यापारियों ने लगाए पुलिस पर शोषण के आरोप

Mon, 17 May 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
police utpiran, merchant protest
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बिरधा में व्यापारियों ने दुकानें खोलने पर पुलिस द्वारा शोषण के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शासन की गाइडलाइन के तहत दुकानें खोलने की मांग की है। उधर, रविवार का व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया, जिस पर बिरधा चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बिरधा के सभी व्यापारी पुलिस से परेशान हैं। दुकानदारों को आए दिन दुकानों की जबरन शटर खुलवाकर व घर में घुसकर धमकाते हैं और उगाही कर प्रताड़ित करते हैं। रुपये नहीं देने पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर किसी भी धारा में फंसा देने की धमकी देते हैं। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के तहत बाजार में दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए और व्यापारियों का शोषण बंद किया जाए। इसे लेकर रविवार का व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया, जिस पर बिरधा चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं और शासन की गाइडलाइन से ही निर्धारित दुकानें की खोलने की बात कही। व्यापारियों से जब इस संबंध में बात की गई तो वह सुबह छह बजे से सुबह 11 बजे तक हर प्रकार की दुकानें खोलने की बात कह रहे थे। शिकायती पत्र पर व्यापार मंडल ब्लॉक बिरधा के अध्यक्ष राजकुमार जैन, अरविंद साहू, विकास कुशवाहा, राजू, कमलेश, पंकज साहू, गजेंद्र साहू, सौरम, शबनीर खां मंसूरी, सुबोध कुुमार जैन, कृष्णा कुशवाहा, पवन कुमार, अनुराग जैन, दिलीप कुमार, रविंद्र साहू, शुभम जैन, राहुल पटवा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

-
शासन की गाइडलाइन के तहत निर्धारित की गईं दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा जो वसूली आदि के आरोप हैं वह निराधार हैं। अन्य प्रकार की दुकान खोलने के लिए व्यापारियाें द्वारा कहा जा रहा है, जिसके लिए उन्हें जिलाधिकारी से मिलकर बात रखनी चाहिए। जिलाधिकारी स्तर से जैसा आदेश मिलेगा, उसके आधार पर ही गाइडलाइन के तहत दुकानें खोलने दी जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाशंकर सिंह, चौकी प्रभारी, बिरधा
-------------
व्यापारियों ने की प्रतिष्ठान खोलने की मांग
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया
तालबेहट। लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले दुकानदारों के साथ अन्य दुकानदारों को भी अपने प्रतिष्ठान खोलने की मांग को लेकर व्यापारी संगठन ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी तालबेहट को दिया। अपने ज्ञापन में व्यापारियों ने अवगत कराया कि वह पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन का नुकसान अब तक पूरा नहीं कर पाए। कुछ समय से उनके प्रतिष्ठान बंद रहने से रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्हें दुकान का किराया, बिजली का बिल, बच्चों की ऑनलाइन क्लास की फीस आदि चुकानी पड़ रही है। इससे गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले दुकानदारों की तरह समस्त दुकानदारों को सात से ग्यारह बजे तक अपने प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में चक्रेश जैन, कमल प्रकाश गुप्ता, विजय किशोर सोनी, दिनेश पाठक, हरीकांत बिलासी, रोहित बुखारिया आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed