{"_id":"60fdbbd38ebc3e582a62b0bc","slug":"police-torture-two-cop-suspanded-lalitpur-news-jhs200386222","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पार्टी करने की सजा: युवक को पट्टों और डंडों से पीटा, मांगे एक लाख रुपये, चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पार्टी करने की सजा: युवक को पट्टों और डंडों से पीटा, मांगे एक लाख रुपये, चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित
Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
सार
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी और उसके पैरों व जांघों में आई चोटों को भी दिखाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बिरधा चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह एवं सिपाही अमित कुमार एवं पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय निवासी एक युवक को बिरधा चौकी में बंद कर थर्ड डिग्री देकर पट्टों व डंडों से मारपीट के आरोप में एसपी ने बिरधा चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला आजादपुरा तृतीय निवासी सुरेंद्र यादव (25) ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते तीन दिन पहले वह 23 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से कस्बा बिरधा में स्थित ढाबे पर गया था। वहां पार्टी करने के दौरान पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया, लेकिन बाकी साथी वहां से भाग गए। पुलिस उसे बिरधा पुलिस चौकी ले गई और वहां उसे बंद करके थर्ड डिग्री देकर टार्चर किया गया और उसकी डंडों व पट्टों से पिटाई की गई। इसके बाद उसे छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
रविवार को उसके परिवार वालों को फोन करके बुलाया और उसे छोड़ दिया गया, लेकिन जब वह घर पहुंचा, तो उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी और उसके पैरों व जांघों में आई चोटों को भी दिखाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बिरधा चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह, सिपाही अमित कुमार एवं पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन