फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police sub inspecter suspended

मारपीट व रुपये लूटने पर चौकी इंचार्ज निलंबित

Mon, 04 Jul 2016 01:09 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 04 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
police sub inspecter suspended
पु‌ल‌िस - फोटो : demo pic
ललितपुर/महरौनी। बोरिंग मशीन संचालक व उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट कर रुपये लूटने के आरोप में एसपी ने कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच सीओ महरौनी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


महरौनी के ग्राम बहादुरपुर निवासी प्रमोद कुमार निरंजन बोरिंग मशीन संचालन करते हैं। शनिवार को वह ग्राम कुम्हैड़ी में थे। शनिवार रात वह मशीन चालक व अन्य कर्मियों का भुगतान करने कुम्हैड़ी पहुंचे। रात करीब साढ़े दस बजे सादा वेश में कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज बृषभान सिंह अपने एक साथी के साथ आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। मशीन के कर्मियों के एकत्रित होने पर दोनों चले गए। कुछ देर बाद कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज बृषभान सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक प्रमोद निरंजन निवासी बहादुरपुर, हीरालाल निवासी ग्राम सुकलाई जिला टीकमगढ़, राजू निवासी मानिकपुर मड़ावरा को बेरहमी से पीटा। मारपीट करने के बाद तीनों को पुलिस कर्मी एक सुनसान जगह ले गए और तीनों की तलाशी ली। राजू की जेब से 1 लाख 20 हजार रुपए निकालने के बाद उसे वहीं छोड़ दिया और बेेेसुध हो चुके प्रमोद, हीरालाल को महरौनी कोतवाली ले जाकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। रविवार सुबह एसडीएम कोर्ट से जमानत लेने के बाद प्रमोद ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक मो. इमरान को दी। एसपी ने पीड़ितों को मुख्यालय पर बुलाया। एसपी आवास पर पहुंचकर पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और पिटाई के निशान दिखाएं। एसपी ने तत्काल कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज बृषभान सिंह को निलंबित कर दिया। जांच करने के लिए सीओ महरौनी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे के लिए भेजा था कुम्हैड़ी चौकी
16 मार्च को ग्राम कुम्हैड़ी गायों के अमानवीय कृत्य की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज को हटाकर कैलगुंवा चौकी में पदस्थ बृषभान सिंह को कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज बनाया था। लेकिन वह भी गौ हत्या कांड का खुलासा कर सके और युवकों की पिटाई व रुपयों को लूटने के आरोप पर निलंबित जरूर हो गए।

महरौनी पुलिस लगातार विवादों में
महरौनी पुलिस लगातार विवादों में बनी हुई है। पुलिस की ओर से पिटाई का यह पहला मामला नहीं है। दो मई को महरौनी कोतवाली पुलिस में तैनात दरोगा एके सिंह पर एक आदिवासी युवक ने मारपीट का आरोप लगाया था। चोरी के मामले में शक के आधार पर ग्राम छपरट निवासी राजेश सहरिया को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस ने जमकर पीटा था। पिटाई से हालत बिगड़ने पर उसे घर छोड़ दिया था। यह मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने दरोगा एके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था।  


कुम्हैड़ी में पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की जानकारी मिली है। कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य सिपाहियों की जांच सीओ महरौनी को सौंपी है। विभाग की छवि करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मो इमरान, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed