फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police pressurize for settlement

पीड़ित परिवार बोला- पुलिस दबंगों से राजीनामा करने का डाल रही दबाव

Fri, 13 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
police pressurize for settlement
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। जबरन खेत जोतने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान पर ट्रैक्टर चढाने की कोशिश की तो उसका पैर टूट गया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोप है कि पुलिस भी दबंगों से समझौता करने का दबाव बना रही है, घायल किसान परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। इसी दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष भी वहां पहुंच गए और उसकी पीड़ा सुनी। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनौरी निवासी पूजा पत्नी क्रेश ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि एक अगस्त को सुबह 11 बजे पति खेत पर था। इसी दौरान गांव के निवासी दबंग ट्रैक्टर लेकर आए और जबरदस्ती जुताई करने लगे। मना करने पर जान से मारने की नियत से पति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। जानकारी मिलने पर जब वह खेत पर पति को बचाने पहुंची तो दबंगों ने उसे व नाबालिग बच्चियों को पीट दिया। तब से पति लगातार मरणासन्न स्थिति में है। मामले की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की लेकिन अब उसे दबंगों से राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही गवाहों को भी धमकाया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने पांच की जगह तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कलक्ट्रेट में पीड़ित परिवार के पहुंचने और पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज राज्यमंत्री राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने डीएम से इस मामले को लेकर बात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को कहा। डीएम ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल इलाज को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed