फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police began investigations and searched for evidence in hotels across MP.

Lalitpur News: पुलिस ने शुरू की जांच, एमपी के होटलों में खंगाले साक्ष्य

Sun, 28 Dec 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police began investigations and searched for evidence in hotels across MP.
- किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेल मामला : सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी, लोगाें से पूछताछ कर जुटाई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लैकमेल व शारीरिक शोषण से आहत होकर किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया था, अब बानपुर पुलिस ने केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने समीपवर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में जाकर यहां के होटलों में आरोपी के सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य साक्ष्य खंगाले। इसके साथ ही अन्य लोगों से भी यहां जानकारी जुटाई है।

कस्बा बानपुर निवासी एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि अमजद खान नाम के युवक ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के अश्लील फोटो व वीडियो लेकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अमजद खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस बीच पुलिस को जानकारी हुई कि 22 दिसंबर को टीकमगढ़ के हिंदूवादी संगठन ने आरोपी अमजद खान को एक लॉज में एक लड़की के साथ पकड़ा था। लड़की को वहां से भगा दिया था। सूचना पर टीकमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपी युवक को पकड़ लिया था। कोई शिकायती पत्र न मिलने पर उसे जेल भेज दिया था। इसके दूसरे दिन किशोरी ने अमजद खान पर आरोप लगाते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस केस की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने टीकमगढ़ शहर में जाकर यहां के होटलों में आरोपी के सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य साक्ष्य खंगाले। अब पुलिस आरोपी अमजद खान के टीकमगढ़ जेल से बाहर आने के इंतजार में है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि केस की जांच पड़ताल की जा रही है। टीकमगढ़ की होटलों में सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed