{"_id":"673e31f311c74bbc570f5924","slug":"pneumonia-patients-increased-as-winter-arrived-10-children-admitted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-124395-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सर्दी आते ही निमोनिया के रोगी बढ़े, 10 बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सर्दी आते ही निमोनिया के रोगी बढ़े, 10 बच्चे भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्दी के दस्तक देते ही बच्चे निमोनिया की गिरफ्त में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। बीपी और श्वांस के मरीज भी पचास फीसदी तक बढ़े हैं। चिकित्सकों ने सर्दी से बचाव की सलाह दी है।
तीन दिनों से सर्दी बढ़ गई है। सुबह-शाम ठिठुरन हो रही है। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो रात में न्यूनतम 12 डिग्री तक पहुंच रहा है। लापरवाही से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सर्दियों से जुड़ी बीमारी से संबंधित 500 से 550 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
मेडिसन विभाग में प्रतिदिन लगभग 300 मरीज पहुंच रहे हैं, इनमें 50 फीसदी ब्लड प्रेशर के हैं। इस तरह लगभग 150 मरीज बीपी के आ रहे हैं। 50 से 55 मरीज श्वांस की समस्या से ग्रसित आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. अंबिका प्रसाद का कहना है कि सर्दी के दस्तक देने से ब्लड प्रेशर के मरीजों पर नियमित दवा कम असर कर रही है। इसका डोज बढ़ाने पर राहत मिलेगी। लगभग 100 मरीज जुकाम, बुखार व खांसी की समस्या के पहुंच रहे हैं।
य