{"_id":"662ec6c3d257b08cfc0f1904","slug":"pipeline-will-be-laid-through-solar-tube-well-tanker-trips-will-increase-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113933-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सोलर ट्यूबवेल से बिछेगी पाइपलाइन, बढ़ेंगे टैंकर के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सोलर ट्यूबवेल से बिछेगी पाइपलाइन, बढ़ेंगे टैंकर के फेरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड दो के नारायनपुरा व खिरकापुरा, कांशीराम कॉलोनी में पेयजल समस्या जल्द दूरी की जाएगी। सोलर ट्यूबवेल से गलियों में पाइपलाइन डालकर स्टैंड पोस्ट नल लगाए जाएंगे। टैंकर के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। रावर स्कूल की कुइया से रामनगर के मोहल्ला वंशीपुरा व बजरिया में पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। रविवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सोमवार को नारायनपुरा स्थित कांशीराम कॉलोनी पहुंचे। मोहल्लावासियों ने पेयजल समस्या बताई। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मरम्मत योग्य हैंडपंप को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। मोहल्ला में टैंकर के 10 फेरे लगवाकर पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। कसाई मंडी से बाधित आपूर्ति तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति की भौतिक स्थिति देखी। सौर ऊर्जा संचालित दो टंकियां चलती हुई पाई गईं, जिनसे लोग पानी भी लेते मिले। लोगों ने बताया कि पहले इन्हीं टंकियाें से आगे के मोहल्ले तक आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराएं और टंकियों से आपूर्ति सुचारु कराएं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, जल संस्थान अधिशासी अभियंता शिवराज सिंह, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र व प्रभारी सफाई निरीक्षण रमाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
-- -
घर के अंदर लगा मिला हैंडपंप: मोहल्लावासियों ने सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर घर के अंदर पाइप लगाने की शिकायत की। डीएम ने देखा तो शिकायत सही पाई गई। तत्काल पाइप को हटाकर बाहर हैंडपंप स्थापित कराने व संंबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -
बावड़ी से शुरू कराएं सप्लाई: जिलाधिकारी ने नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में स्थापित प्राचीन बावड़ी को भी देखा। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को बावड़ी के पुनरोद्धार कराने के निर्देश दिए, जिससे इसके पानी को उपयोग में लाया जा सके।