{"_id":"695c06172d74042360043744","slug":"pipeline-leakage-repaired-water-samples-taken-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-149212-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत कराई, लिए गए पानी के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत कराई, लिए गए पानी के नमूने
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में पाइपलाइन का पानी अब लीकेज होकर बर्बाद नहीं होगा। जल संस्थान ने अभियान चलाकर लाइनों के लीकेज की मरम्मत कराई है। साथ ही पानी के नमूने की भी जांच कराई है। इसमें पानी की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
नगर में जल संस्थान की पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज थे। ऐसे में पानी की आपूर्ति शुरू होते ही पानी लीकेज होकर बर्बाद हो रहा था। साथ ही आपूर्ति बंद होने पर आसपास के पानी को पाइपलाइन अपनी ओर खींच लेती थी। ऐसे में मिट्टी व गंदगी तक लाइन में पहुंच जाती थी। फिर जलापूर्ति शुरू होने पर पाइप में पड़ी गंदगी नल के माध्यम से घर-घर पहुंच रही थी। इससे सप्लाई शुरू होने पर 15 से 20 मिनट तक गंदा पानी आ रहा था। ऐसे में लोगों को बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ था।
समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने चार जनवरी 2026 को अमर उजाला में पेज नंबर दो पर ‘क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से आ रहा दूषित पेयजल, यहां भी इंदौर जैसी लापरवाही’ नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने सुध ली। पांच जनवरी को अधिशासी अभियंता मुंशीलाल ने पाइपलाइन का निरीक्षण किया। कई जगह लीकेज बंद कर दिए गए। साथ ही लीकेज वाले स्थानों पर पानी का नमूना लेकर जांच की गई। इसमें पानी की गुणवत्ता सही पाई गई। संवाद