{"_id":"62c9d696b2211c18b46072c5","slug":"pipeline-leakage-lalitpur-news-jhs224499063","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन बिछाने के लिए खेतों में खड़ी फसल को पहुंचाया जा रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन बिछाने के लिए खेतों में खड़ी फसल को पहुंचाया जा रहा नुकसान
विज्ञापन
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। हर घर नल-जल पाइपलाइन योजना के तहत पाइप डालने के लिए की जा रही खुदाई से किसानों के खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने ठेकेदार पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।
हर घर जल योजना के तहत हर घर को साफ स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा पेयजल की आपूर्ति के लिए गांव-गांव को पाइपलाइन योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है । इस योजना के तहत जामनी बांध से गौना तक के लिए मुख्य रूप से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस परियोजना के तहत दर्जनों गांवों को भी इस योजना के तहत जोड़ने का कार्य चल रहा है। पाइप लाइन विछाने का काम एक ठेेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। आलम यह है कि ठेकेदार द्वारा खुदाई का कार्य मनमाने तरीके से कराया जा रहा है। ठेेकेदार के द्वारा खेत में खड़ी फसल में खुदाई कराई जा रही है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
इस संबंध में किसानों ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा काफी समय पहले सैकड़ों की संख्या में पाइप उनके खेतों में डाल दिए गए थे। लेकिन खुदाई का काम नहीं कराया गया। अब जब गर्मी का मौसम निकल जाने के बाद खरीफ का सीजन आया और खेतों में किसानों ने फसल को बो दिया तब ठेेकेदार के द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इतना ही नहीं कुछ किसानों का कहना है कि खेतों में पाइप रखे रहने से उनका कुछ रकवा बुआई से वंचित रह गया था। अब जब फसल उग आई है तो खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया। जिस कारण खेत में उग आई फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से खुदाई से हो रहे फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर संबंधित ठेकेदार से नुकसान की भरपाई कराने की की मांग की है
विज्ञापन
खेतों में गर्मियों के सीजन में पाइप रख दिए गए थे। जिससे किसानों ने उस हिस्से में बुवाई नहीं कर पाई और वर्तमान में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जिससे खेत में खड़ी फसल उखड़ रही है।
-बृजेश त्रिपाठी।
पाइपलाइन बिछाई से किसानों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में पाइप रख दिए गए हैं, जिससे बुवाई नहीं कर पाए और अब मशीन चलाई जा रही है। इस नुकसान का किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।
-देवी कुशवाहा।
ङोंगराखुर्द से अर्जुन खिरिया तक जो पाइपलाइन बिछाई जा रही है। उसमें ठेकेदार अपनी मनमानी कर किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं किसानों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
-हीरालाल कुशवाहा।