{"_id":"5e4d93c98ebc3ef2717523e9","slug":"pipe-line-construction-began-in-nahru-nager-lalitpur-news-jhs1605406199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर में बिछाई जाने लगी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर में बिछाई जाने लगी पाइप लाइन
विज्ञापन
नेहरू नगर में चल रहा पानी की टंकी का कार्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में पाइप लाइन से जलापूर्ति करने में आ रहे अवरोधक धीरे-धीरे हटते जा रहे हैं। जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर एक रोड़ा दूर कर दिया है, जबकि दूसरे रोड़े को हटाने के लिए सिंचाई विभाग के अफसर जुटे हुए हैं। उनके द्वारा पानी का प्रस्ताव स्वीकृत कराने के प्रयास किया जा रहा है।
मोहल्ला नेहरू नगर में पानी की समस्या वर्षों पुरानी है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार को स्थानीय लोग लामबंद हो गए थे। इससे निर्वाचन अधिकारी समेत प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई थी। इस तरह नेहरू नगर की पेयजल समस्या सबकी नजर में आ गई थी। इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों ने इसका स्थायी हल ढूंढने का प्रयास नहीं किया। इस कारण मोहल्लेवासी वर्षो तक इस समस्या से लड़ते रहे। नगर पालिका परिषद के चुुनाव में यहां की पेयजल समस्या मुद्दा बन गया था।
पानी की सबसे ज्यादा परेशानी गर्मियों में होती है। गर्मियों में नेहरू नगर का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है, इससे अधिकतर हैंडपंपों व बोरिंग मशीनों से पानी निकलना बंद हो जाता है और मोहल्ले में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच जाती है। दिन हो चाहे रात मुहल्लेवासी पानी भरने के लिये कोई साइकिल पर डिब्बा टांगकर तो कोई हाथ ठेला पर पानी के डिब्बे रखकर तो कोई हाथों में डिब्बा लेकर तो कोई सिर पर बर्तन रखकर नजर आते हैं। दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष पानी के टैंकर से पानी भरते नजर आते हैं। नेहरू नगर में पानी की टंकी बनने को लेकर कई सालों से मुहल्ले वासी संघर्ष करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने क्षेत्रवासियों को टंकी से पानी दिलाने के लिए प्रयास किया। एक समय तो उन्होंने धरना देने की भी घोषणा कर दी थी। इससे नेहरू नगर पेयजल योजना को मूर्तरूप देने का रास्ता साफ हो गया। जल निगम निर्माण इकाई ने टेंडर की प्रक्रिया अपनाते हुए मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने और टंकी निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इससे नेहरू नगर वासियों को नलों से पानी मिलने की उम्मीद बंध गई है।
बन रही पानी की टंकी
वार्ड नंबर तीन में देवगढ़ रोड पर चंद्रभान बेसरा के घर के पास पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। टंकी का काम पूरा होने में दो वर्ष से अधिक समय लग सकता है। इससे लोगों को फिलहाल पेयजल समस्या से निजात मिलने वाला नहीं है।