फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   phansi lagakar jan di

फांसी लगाकर जान दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
phansi lagakar jan di
थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम समोगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम समोगर निवासी दिनेश (28) पुत्र रामप्रसाद प्रजापति बृहस्पतिवार की सुबह नियमित रुप से उठा और मंजन करने के उपरांत शौच को गया। इसके बाद उसने घर के अंदर जाकर टिनशेड के नीचे लकड़ी की बल्ली से तौलिया के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब पत्नी सुखदेवी अंदर गई तो उसने पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed