फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Phadari has not yet got a permanent road.

Lalitpur News: फड़ारी को अब तक नसीब नहीं हो सकी पक्की सड़क

Thu, 29 Aug 2024 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Phadari has not yet got a permanent road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवारा/ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम भैलोनी लोध के मजरा फड़ारी के बाशिंदों को आजादी से अब तक सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। अब भी लोग कच्चे रास्ता से आवाजाही कर रहे हैं। बारिश के मौसम में रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है।
ब्लॉक मुख्यालय से ग्राम फड़ारी की दूरी पांच किलोमीटर है। बार-बानपुर मार्ग के फड़ारी तिराहे से ग्राम दशरारा मार्ग पर तीन किलोमीटर तक सड़क नहीं है। गर्मी व सर्दी में तो लोग धूल के गुबार खाकर आवाजाही कर लेते हैं, लेकिन अब बारिश के मौसम में निकलना दुश्वार हो गया है। मार्ग पूरी तरह से दलदल हो गया है। कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। कई वाहन मार्ग में ही फंस जाते हैं। ऐसे में कई लोग पांच किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। गांव के मरीज समय से अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

---
सात गांव के लोग हो रहे परेशान : दशरारा से फड़ारी मार्ग से भावनी, बछरावनी, तुर्का, धनगौल, मोतीखेरा, दशरारा आदि गांव के लगभग आठ सौ लोग प्रतिदिन होकर गुजरते हैं, जो चिगलौआ प्लांट व बानपुर की ओर जाते हैं। अब बारिश से खराब हुई सड़क से आधे लोग ही मार्ग से होकर पहुंच पा रहे हैं। अन्य लोग अन्य मार्ग से होकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article