फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PET held peacefully, 7281 took the exam

पीईटी परीक्षा: जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा, 7281 परीक्षार्थी हुए शामिल, 2799 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 16 Oct 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
PET held peacefully, 7281 took the exam
ललितपुर। पीईटी के दूसरे दिन दोनों पालियों में 7281 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 2799 अनुपस्थित रहे। जनपद में पीईटी परीक्षा दस केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

जनपद में पीईटी परीक्षा का आयोजन दूसरे दिन रविवार को दस केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 5040 परीक्षार्थी के सापेक्ष 3624 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 1416 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से प्रथम पाली में 72 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 28 फीसदी ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। वहीं, पुलिस प्रशासन भी परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा ड्यूटी निभाता रहा।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा दोपहर को समाप्त हो जाने के बाद प्रशासन दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल कराने में जुट गए। दोपहर तीन बजे द्वितीय पाली की परीक्षा में 5040 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3657 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1383 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से द्वितीय परीक्षा में 73 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए और 27 फीसदी अनुपस्थित रहे। जनपद में पीईटी के दूसरे दिन दस केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 10080 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7281 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, 2799 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दो चरणों में हुई परीक्षा जनपद में सकुशल संपन्न हुई। कहीं से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन को नहीं मिली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद के विभिन्न थानों की फोर्स भी तैनात रही। इसके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस केंद्रों पर हुई परीक्षा
पीईटी जनपद के भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा, शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, नेहरू महाविद्यालय, पीएन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसडीएस इंटर कॉलेज, सुधा सागर बालिका इंटर कॉलेज, दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें परीक्षार्थियों ने पीईटी दी।
दो चरणों में 20160 परीक्षार्थी के सापेक्ष 14513 ने दी परीक्षा, 5647 ने छोड़ी परीक्षा
जनपद में 15 और 16 अक्तूबर को दो चरणों में 20160 परीक्षार्थियों को पीईटी परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें 15 अक्तूबर को 10080 को 7232 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, 2848 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। रविवार को 7281 ने परीक्षा दी और 2799 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से शनिवार और रविवार को चार पलियों में हुई पीईटी में कुल 20160 के सापेक्ष 14513 ने परीक्षा दी और 5647 ने परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
ड्यूटी के साथ-साथ पुलिस ने निभाई मित्र पुलिस की भूमिका
गैर जनपदों से पीईटी परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को आने जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और कोई अव्यवस्था न हो इसका इंतजाम पुलिस प्रशासन ने कर रखा था। ट्रेन व बस से आने जाने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियतों के मद्देनजर बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स और रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने इस दौरान मित्र पुलिस की भूमिका को निभाया। परीक्षा में शामिल होने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों का पता और रास्ता सहित आटो या टैक्सी तक में बैठाने का काम करते देखे गए। इतना ही नहीं परीक्षा संपन्न होने के बाद बसों या ट्रेनों से घर जा रहे परीक्षार्थियों को कौन सी बस में बैठना है यह भी बताते देखे गए। जबकि ट्रेन से जाने वालों को ट्रेन का समय सहित अन्य मदद करते देखे गए। जनपद पुलिस का यह मित्रवत व्यवहार देखकर गैर जनपद से आए परीक्षार्थी भी तारीफ और धन्यवाद अदा करते हुए अपने घरों को रवाना हुए।

जनपद में रविवार को दो पालियों में दस परीक्षा केंद्रों पर पीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।
रामप्रवेश, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक/ बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed