फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person disappered after dispute

झगड़े के बाद युवक दो दिन से लापता

Mon, 21 Sep 2020 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
person disappered after dispute
fight - फोटो : fight
ग्रामीणों से झगड़े के बाद युवक लापता, पिता ने दी तहरीर
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली के बिरधा चौकी अंतर्गत ग्राम कुमरौल निवासी एक ग्रामीण ने बिरधा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ ग्रामीणों से लड़ाई झगड़े के बाद से उसका पुत्र दो दिन से लापता है। ग्रामीण ने चौकी प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कुमरौल निवासी संजू पुत्र रामकिशन ने बिरधा चौकी इंचार्ज को शिकायती पत्र देकर बताया कि 18 सितंबर को उसका गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उनके खेत में भैंसों ने फसल नष्ट कर दी गई। जिस पर उन्होंने भैंसों के स्वामियों से घर जाकर शिकायत की, तो विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया और उसके पुत्र विजय के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उसी रात को उनका पुत्र विजय लापता हो गया। ग्रामीण ने करीब 10-11 लोगों पर उनके पुत्र को गायब करने की आशंका जताई है। ग्रामीण ने चौकी प्रभारी से कार्रवाई कर उसके पुत्र को खोजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed