फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   permision for craker market

लंका मैदान में पटाखा बाजार की अनुमति मांगी

Tue, 10 Nov 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
permision for craker market
कैप्सन - पटाखा बाजार के लिए सुरक्षित जगह देखते अधिकारी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। दीपावली पर नगर में सुरक्षित पटाखा बाजार की जगह की तलाशने के लिए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कई स्थलों का निरीक्षण किया। इनमें लंका मैदान सबसे सुरक्षित स्थान पाया गया। अब इसकी अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

नगर में रामलीला मैदान के सामने पटाखा बाजार लगता था। मैदान में अंदर जाने के लिए एक मात्र रास्ता है। दीपावली पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ होने के कारण पूरे समय सड़क जाम रहती है, जिससे आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में कई लोगों ने मांग की थी कि पटाखा बाजार अन्य जगह लगवाया जाए। लोगों को कहना था कि यह स्थान आबादी के काफी नजदीक है, जिससे हादसा होने पर स्थिति काफी खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन

जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए सोमवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार और सीओ देवेंद्र कुमार ने पुराने और नए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लंका मैदान उन्हें सबसे सुरक्षित स्थान लगा है। इसकी उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर पटाखा बाजार इस बार आबादी से दूर लगेगा।

कैप्सन - पटाखा बाजार के लिए सुरक्षित जगह देखते अधिकारी

कैप्सन - पटाखा बाजार के लिए सुरक्षित जगह देखते अधिकारी- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed