फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People were troubled by the scorching sun during the day....they got relief from the heavy rain in the evening

Lalitpur News: दिन में तेज धूप से लोग हुए बेहाल....शाम को हुई झमाझम बारिश से मिली राहत

Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the scorching sun during the day....they got relief from the heavy rain in the evening
तेज हवाओं से कई जगह गिरे पेड़, लाइनें टूटी, आवागमन हुआ बाधित
विज्ञापन

सुबह 42 डिग्री रहा पारा तो बारिश से 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कुदरत के खेल निराले हैंं, शनिवार को सुबह से धूप की तपिश से बेहाल लोगों को शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश से राहत मिल गई। पारा 42 डिग्री से लुढ़ककर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि तेज हवाओं से कई मार्गों पर पेड़ टूटकर गिरने से कई घंटे आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइन टूटने से सप्लाई प्रभावित हो गई।
शनिवार को सुबह से ही धूप की तपिश से दोपहर करीब 12 बजे पारा 41 डिग्री और दो बजे 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम पारा भी 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। अपराह्न करीब चार बजे आसमान में तेज हवाओं के साथ काली घटाएं छाने लगीं। शहर क्षेत्र के कुछ इलाकों में तो बूंदाबांदी हुई लेकिन सीमावर्ती मसौरा खुर्द, रोंड़ा, तालबेहट, महरौनी सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी में कुछ राहत मिली लेकिन तेज हवाओं से पाली-घटवार मार्ग पर बछलापुर और एरावनी के बीच में सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल गिर गए। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

0000000
आंधी पानी से बिजली गुल
महरौनी। आधी पानी से क्षेत्र में विद्युत लाइनें टूट गईं। जिससे सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर मसौरा के निकट सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
तेज आंधी व बूंदाबांदी से बिजली गुल, बड़ी उमस
पुलवारा। कस्बा बार में शनिवार को दोपहर में चली तेज आंधी व बूंदाबांदी से बिजली गुल हो गई, जबकि हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ने के कारण लोग बेहाल दिखे। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रातभर की बिजली की कटौती की जा रही है। वहीं, दिन में भी कई घंटों सप्लाई ठप रहती है। आंधी व बारिश से लोग छतों पर नहीं सो सकेंगे। संवाद
00000000
गिरने से 15 बकरियों की मौत
बार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत टौरिया में शाम करीब 6 बजे गाज गिरने से 25 बकरियों में 15 की मौके पर मौत हो गई बाकी बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। बकरियां टौरिया निवासी किशोरी बुनकर, जानकी पाल एवं परसादी बुनकर की हैं। संवाद

000000
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
माताटीला। तालबेहट क्षेत्र में पहली बारिश से क्षेत्र का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम की पहली बारिश से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। शनिवार को दोपहर में अचानक मौसम बदल गया, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश हुई। जिससे किसानों को चेहरे भी खिल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed