फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People protested over the death of a laborer and demanded compensation from the Railways.

Lalitpur News: मजदूर की मौत पर लोगों ने किया प्रदर्शन, रेलवे से मांगा मुआवजा

Mon, 27 Oct 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
People protested over the death of a laborer and demanded compensation from the Railways.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। माताटीला में रेलवे लाइन पर खंभे पर काम करते समय मजदूर की मौत हो गई थी। रविवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने रेलवे कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और रेलवे अधिकारियों से मुआवजे की मांग की।

शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी शिवम रैकवार माताटीला क्षेत्र में रेलवे लाइन पर बिजली का काम करने गया था। रेलवे अधिकारियों की ओर से शटडाउन लिया गया था लेकिन जब शिवम खंभे पर काम करने के चढ़ा, तभी करंट आ गया और इसकी चपेट में आने से शिवम खंभे से नीचे गिर गया था। शनिवार को अस्पताल में चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला नेहरूनगर निवासी तुलाराम ने तालबेहट प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसका भतीजा माताटीला सेक्शन में रेलवे लाइन पर काम कर रहा था। रेलवे के अधिकारी और ठेकेदार के आदेश पर माताटीला में उसका भतीजा शिवम एटी में कार्य करने गया। आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारी और ठेकेदार ने उसके भतीजे से करंट बंद होने की बात कहकर ट्रांसफार्मर एटी को चेक करने के लिए कहा। उन लोगों के दबाव में शिवम ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए खंभे पर चढ़ गया। जैसे ही वह खंभे पर चढ़ा, अचानक से करंट लगने से वह खंभे से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पर ने इसकी जानकारी तुलाराम को दी। वहां पहुंचा तो मौके पर कोई भी रेल कर्मचारी नहीं था। घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने रविवार को सुबह रेलवे कार्यालय पर प्रदर्शन किया और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि शिवम के पिता की मौत डेढ़ वर्ष पहले हो गई थी। अब शिवम की मौत के बाद घर में उसकी मां और गर्भवती पत्नी बेसहारा हो गई है। लोगों ने रेलवे अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed