फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People are busy preparing for Eid, market is decorated with vermicelli

Lalitpur News: ईद की तैयारियों में जुटे लोग, सेवइयों का सजा बाजार

Sun, 30 Mar 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
People are busy preparing for Eid, market is decorated with vermicelli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अलविदा जुमा के बाद अब ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में सेवइयां व अन्य पकवानों की दुकानें सज गई हैं। जबकि, घरों में भी साफ सफाई व साज सज्जा की तैयारियां की जा रही हैं। नए कपड़ों की खरीदारी भी खूब हो रही है।

ईद को लेकर मुस्लिमों में काफी उत्साह है। बाजारों में खरीदारी के चलते रौनक बढ़ गई है। महिलाएं और बच्चे कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं, तो ईद को लेकर अन्य घरेलू सामान की भी खरीदारी की जा रही है। नदी मोहल्ला, आजाद चौक, घंटाघर, सदनशाह, रेलवे स्टेशन, नेहरूनगर क्षेत्रों में सेवइयाें की दुकानें सज गई हैं। शाम को खरीदारों की भीड़ लग रही है। घरों में महिलाएं खीर खुरमा आदि मीठे पकवान बनाने की तैयारी कर रही हैं। बाजार से सूखा मेवा व अन्य खाद्य सामग्री खरीदना शुरू कर दिया है। ईद के दिन जहां घरों में जश्न का माहौल रहेगा, वहीं मस्जिदों में भी हजारों हाथ दुआओं के लिए उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed