फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Peenshn pay the e - pension system

पेेंशन का भुगतान ई-पेंशन प्रणाली से

Fri, 18 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Peenshn pay the e - pension system
ललितपुर (ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अगस्त-2015 के बाद जो भी सरकारी कर्मचारी (समूह घ को छोड़कर) सेवानिवृत्त हुए हैं अथवा होंगे, उनको पेेंशन का भुगतान ई- पेंशन प्रणाली से आनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने की। वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णु कांत द्विवेदी ने बताया कि शासन से पेंशनर्स की समस्याएं सुनने, उनका समाधान करने और पेंशनर्स के सुझावों पर विचार करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


अगस्त- 2015 के बाद से आनलाइन पेंशन की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी आहरण-वितरण अधिकारियों के पास अनिवार्य रूप से  डिजिटल सिग्नेचर (डीसीएस) उपलब्ध हों। ई-पेंशन के माध्यम से आहरण-वितरण अधिकारियों को पेंशन भुगतान के लिए कोषागार से लॉग-इन पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहरण-वितरण अधिकारी अपने स्तर से कार्यालय सहायक को लॉग-इन पासवर्ड उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि अब पेंशनर्स को जीवित होने का प्रमाण पत्र वर्ष के किसी भी महीने में जमा करने की सुविधा होगी। पेंशनर्स संबंधित बैंकों में भी जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। पेेंशन के प्रथम भुगतान के लिए पेंशनधारी को कोषागार में उपस्थित होना आवश्यक है।

विभागाध्यक्ष कोषागार को भेजे जाने वाले पेंशन प्रपत्रों में पेंशन धारक का मोबाइल नंबर भी अंकित करें, जिससे पेंशन प्रपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर पेंशनर्स को सूचना प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मार्च 2016 तक जितने भी सरकारी कर्मचारी/अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनसे संबंधित सभी अद्यतन सूचनाएं कोषागार को समय से उपलब्ध करा दी जाएं।


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर्स के प्रति सहानुभूति और संवेदनशीलता का व्यवहार कर उन्हें नियमानुसार कानूनी सहायता प्रदान करें। इस अवसर पर पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी, पेंशन भोगी कर्मचारी, एसडीएम महरौनी यशु रूस्तगी, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर  मिश्र, क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed