{"_id":"675dcb684b96ce17e702b3a3","slug":"pcs-exam-will-be-held-under-the-supervision-of-sector-and-static-magistrate-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-125757-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) की परीक्षा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास व आने-जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पीसीएस की परीक्षा जिले में 22 दिसंबर को आयोजित होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, नेहरू महाविद्यालय ब्लॉक-ए, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, नेहरू महाविद्यालय ब्लॉक-बी शामिल हैं। इन सातों परीक्षा केंद्रों पर 2880 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाली परीक्षार्थियों की संख्या को भी निर्धारित कर दिया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सात सेक्टर और सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया है। परीक्षा के दौरान ये अधिकारी निगरानी करेंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में पुलिस सुरक्षा का खाका तैयार कर रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास व आने-जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। परीक्षा का समय दो घंटे का रहेगा।
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहनता से तलाशी ली जाएगी। इसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिला प्रशासन के आलाधिकारी परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।