फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Patna-Indore was delayed by three and a half hours, Punjab Mail was delayed by two and a half hours

Lalitpur News: पटना-इंदौर साढ़े तीन घंटे, पंजाब मेल ढाई घंटे की देरी से आई

Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Patna-Indore was delayed by three and a half hours, Punjab Mail was delayed by two and a half hours
- हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोहरे के कारण शनिवार को भी कुछ ट्रेन घंटों देरी से चलीं, इनमें पटना इंदौर साढ़े तीन घंटे और पंजाबमेल एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। जबकि शताब्दी और वंदेभारत एक्सप्रेस भी 50-50 मिनट देरी से आई। वहीं, उत्कल व सचखंड भी दो से ढाई घंटे तक देरी से आई।

अप रूट की भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में गीता जयंती एक्सप्रेस शनिवार को तड़के 3.45 बजे के स्थान पर एक घंटे विलंब होकर सुबह 4.48 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस तड़के 4.21 बजे के स्थान पर सवा घंटे विलंब होकर सुबह 5.37 बजे आई। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5.56 बजे के स्थान पर एक घंटे विलंब होकर सुबह सात बजे आई। साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6.42 बजे के स्थान पर सवा दो घंटे विलंब होकर सुबह 7.05 बजे आई। पटना इंदौर एक्सप्रेस सुबह 5.43 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर सुबह सवा नौ बजे आई। वहीं, अप रूट की कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6.33 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब होकर सुबह 8.04 बजे आई। वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 11.35 बजे के स्थान पर पचास मिनट विलंब होकर दोपहर 12.25 बजे आई। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस दिन में 11.42 बजे के स्थान पर 52 मिनट विलंब होकर दोपहर 12.34 बजे आई। वहीं, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 2.28 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर शाम पांच बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस रात 7.56 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब होकर रात दस बजे आई। उत्कल एक्सप्रेस रात 8.21 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर रात पौने बारह बजे आई। जबकि उधना एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी प्रकार डाउन रूट की कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को तड़के 3.33 बजे के स्थान पर छह घंटे विलंब होकर दोपहर 12.32 बजे आई। डाउन रूट की ही हीराकुंड एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 5.59 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब होकर सुबह 7.58 बजे आई। पंजाब मेल एक्सप्रेस दोपहर 12.50 बजे के स्थान पर पौने छह घंटे विलंब होकर शाम 6.35 बजे आई। वहीं, डाउन रूट की ही हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रात 10.22 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर देर रात पौने दो बजे आने की संभावना जताई। इसी प्रकार टीकमगढ़ के रास्ते खजुराहो, महोबा होकर प्रयागराज हो हुए गोरखपुर की ओर जाने वाली बलिया एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 7.55 बजे के स्थान पर पांच घंटे विलंब होकर दोपहर एक बजे आई। जबकि डॉ. आंबेडरनगर से खजुराहो के रास्ते प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस शनिवार की शाम को 7.40 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर रात पौने बारह बजे आने की संभावना जताई। जबकि गोरखपुर से चलकर महोबा, खजुराहो के रास्ते दादर को जाने वाली दादर सेंट्रल एक्सप्रेस सुबह 10.25 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे विलंब होकर दोपहर 1.43 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed