फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Paths turned into swamps due to rain in Talabpura II

तालाबपुरा द्वितीय में बारिश से कीचड़ व दलदल में तब्दील हुए रास्ते

Sat, 08 Jan 2022 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Paths turned into swamps due to rain in Talabpura II
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 21 तालाबपुरा द्वितीय में सड़कों के अभाव में गलियां कच्ची हैं। नालियां भी क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी का जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रही बची कसर को बारिश ने पूरा कर दिया है। रास्ता कीचड़ व दलदल में बदल चुका है।
विज्ञापन

अब हालत यह है कि यहां पर छह कच्ची गलियां कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गईं है। कुछ स्थानों पर पत्थर रखकर तो कुछ स्थानों पर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
सीतापाठ मंदिर के पहले स्थित कॉलोनी में सड़क ही नहीं नालियों का अभाव है। लोग पत्थर रखकर नालियों से निकासी करने को मजबूर हैं। सीमित पत्थर होने से वाहनों की निकासी तक नहीं हो पा रही है। कई बार तो इन पत्थरों से दो पहिया वाहन चालक तक गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। बारिश से रास्ते में कीचड़ और नालियों पर पुलिया न होने से दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कॉलोनी के किनारे से सीतापाठ मंदिर जाने वाले मार्ग में पहले एक मोहल्ला है। जहां पर रास्तों में सड़क नहीं है। ऊबड़ खाबड़ रास्तों से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बारिश होने से रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। इससे आवाजाही में परेशानी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबपुरा से सीतापाठ मंदिर जाने वाले मार्ग से दो गलियां लगी हुई हैं। यहां गली में सड़क नहीं है। नालियों का पानी रास्ते में फैल रहा है। बारिश होने से रास्ता पूरी तरह से कीचड़ में बदल गया है। वहीं उत्सव गार्डन के बगल वाली गली में चिकनी मिट्टी है। बारिश से दलदल में तब्दील हो गया है। अब यहां से लोगों को वाहन तो दूर पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही है। लोग पत्थर रखकर निकलने को मजबूर हैं।
तालाबपुरा द्वितीय की बदतर हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां पर गलियों में ही सड़क व नालियों के अभाव में समस्या नहीं है। मुख्य मार्ग पर भी नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी हुईं है। ऐसे में दूषित पानी जमा हो रहा है। इससे उठती दुर्गंध से ठहरना तक मुश्किल है।

घर के सामने गली में सड़क व नाली न होने से घरों का दूषित पानी पहले ही रास्ते में बह रहा था, अब बारिश से रास्ता दलदल में बदल गया है।
मुकेश कुशवाहा
मोहल्ला में मुख्य सड़क से घर को आने वाला रास्ता कच्चा है। बारिश से कीचड़ में बदलने से निकलने में गिरने का भय बना हुआ है।
अरुण गोस्वामी
रास्ते की मिट्टी चिकनी है। बारिश से कीचड़ हो गया है। अब पैर रखने पर फिसल रहे हैं। इससे बच्चों को निकलने में परेशानी है।
मोहन साहू
गली से तो कीचड़ में होकर निकल पा रहे हैं, लेकिन नाली पर पुलिया नहीं है। इससे दो पहिया वाहन भी घर नहीं ले जा पा रहे हैं।
मुकेश कुमार
मोहल्ला में रास्ता कच्चा है, बारिश से निकलने में परेशानी है। उम्र अधिक होने से गिरने का खतरा है। इससे घर में ही रहना पड़ रहा है।
राधारानी
वार्ड की कच्ची गलियों में सड़क के लिए प्रस्ताव दिए, जो स्वीकृत होने के बाद टेंडर न होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। नालियों के प्रस्ताव दिए, लेकिन कोई कार्य नहीं किया गया है। जनता के बीच में जाने में दिक्कत हो रही है।
गीता यादव, सभासद वार्ड 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed