{"_id":"694eec2c70c042ae810c1e17","slug":"passengers-will-have-access-to-toilet-facilities-on-platform-one-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148620-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्लेटफाॅर्म एक पर यात्रियों को मिलेगी शौचालय की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्लेटफाॅर्म एक पर यात्रियों को मिलेगी शौचालय की सुविधा
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगा लाभ, महिलाओं को नहीं होना पड़ेगा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर झांसी छोर की ओर यात्रियों को अब शौचालय की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे की ओर से यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। एक महीने में इसके तैयार होने की संभावना है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर अभी तक पुराने आरपीएफ थाने के पास शौचालय बना हुआ है। इसके बाद प्लेटफाॅर्म एक पर झांसी छोर की ओर शौचालय नहीं होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। अब यहां शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसमें महिला और पुरुष दोनों को अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। अब यहां टाइल्स व नल फिटिंग आदि का कार्य किया जाएगा। यह कार्य लगभग एक महीने में पूरा होने की संभावना जताई गई है।
-- -- -- -
रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी छोर की ओर शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। यह जल्द ही तैयार हो जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।