फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passengers stand in the sun at the interstate bus stand waiting for vehicles

Lalitpur News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर धूप में खड़े रहकर यात्री करते वाहन का इंतजार

Wed, 09 Apr 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Passengers stand in the sun at the interstate bus stand waiting for vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में अंतरराज्यीय बस स्टैंड सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। यहां पर यात्रियों को पीने के लिए ठंडे पानी ही नहीं, बैठने के लिए छांव तक नहीं है। इकलौता प्रतीक्षालय बना हुआ है, लेकिन अतिक्रमण होने से नजर तक नहीं आ रहा है। ऐसे में यात्री सुविधाओं की राह देख रहे हैं। वहीं कई खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मोहल्ला घुसयाना स्थित बस स्टैंड को भले ही अंतरराज्यीय बस स्टैंड का दर्जा दिया गया हो, लेकिन अब तक सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका है। वर्तमान में ठंडे पानी सुविधा तक नहीं की गई है। पानी के लिए इकलौती प्याऊ है, जो अतिक्रमण में गुम हो गई है।
विज्ञापन

आगे बसों की कतार लगने से यात्रियों को जानकारी तक नहीं हो पा रही है। ऐसे में हैंडपंप मात्र ही सहारा बने हुए हैं। परिसर में तीन हैंडपंप थे, इसमें वर्तमान में महज एक हैंडपंप ही पानी दे रहा है। दो हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में अधिक भीड़ होने पर यात्रियों को काफी देर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed