फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Parks are filled with water, it is difficult to reach the swings

Lalitpur News: पार्कों में भरा पानी, झूलों तक पहुंचना भी मुश्किल

Thu, 10 Jul 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Parks are filled with water, it is difficult to reach the swings
ललितपुर। श्रावण मास में पार्कों के झूलों से मनोरंजन की उम्मीद लगाए हैं तो भूल जाइए। शहर में झूलों वाले पार्क जलमग्न हैं। झूलों तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। रास्ते में फिसलकर गिरने का है। यह हाल मां कर्मा बाई पार्क व आजाद बाल क्रीड़ा पार्क और कंपनी बाग के मैदान का बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के तुवन चौराहा से तालाबपुरा मार्ग में साईं मंदिर के सामने स्थित कर्माबाई पार्क पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बारिश के पानी की निकासी न होने से जलजमाव है। पार्क में घास पूरी तरह से डूबी है। जलभराव से झूलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। पार्क में झूलों के मनोरंजन से बच्चे वंचित हो गए हैं। कुछ बच्चे अपने परिजन के साथ पहुंच रहे हैं, लेकिन पानी अधिक देखकर मायूस होकर लौट रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे जमा पानी से होकर झूलों तक पहुंच रहे हैं। उनके कपड़े तक खराब हो रहे हैं। पार्क में कई तो फिसलकर गिर भी रहे हैं।
विज्ञापन

---
कंपनी बाग में जलभराव
शहर के कंपनी बाग में घास के बीच में गड्ढों में जल भराव हो गया है। साथ ही घास बड़ी होने से गड्ढों की जानकारी तक नहीं हो पा रही है, ऐसे में गिरने का भय बना हुआ है। यही नहीं इसके पीछे स्थित मचान तक पहुंचने के लिए सीढ़ी के पास पानी जमा है। इससे लोगों को मनोरंजन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। दोनों पार्क में महज फुटपाथ ही सुरक्षित हैं, जिस पर लोग बैठकर समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कर्माबाई पार्क में पानी जमा होने की जानकारी हुई है। नाली निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति को भेजा जाएगा।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed