फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Parents accussed murder in farmer

किसान की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का अरोप

Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Parents accussed murder in farmer
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुआंतला में बीते रोज एक किसान की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दो दिन पूर्व किसान व उसके साथियों की अन्य ग्रामीणों से नहर के विवाद की बात बताई गई, बाद में किसान का संदिग्ध अवस्था में शव खेत पर बनी झोपड़ी में मिला। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम कुआंतला निवासी कल्यान उर्फ कल्लू (35) पुत्र भागीरथ बुधवार की शाम को खेत पर झोपड़ी में ही चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके कान से खून निकल रहा था। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच की गई। मृतक के गांव में उसके दो साथियों हल्ले व सुुरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि 16 मार्च की रात करीब दस बजे कुछ लोगों का नहर माइनर का पानी खोलने को लेकर कल्यान से विवाद हो गया था, जिसमें उक्त लोगों ने कल्यान व उनके साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई देशराज ने बताया कि विवाद के बाद से ही उसका भाई कल्यान नहीं देखा गया था। वह बीते रोज बुधवार को खेत पर ही अपनी झोपड़ी में संदिग्ध अवस्था में मृत अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू पर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed