{"_id":"59fa16474f1c1b6f548ba58d","slug":"paper-open-before-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले ही खोल लिए गए प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले ही खोल लिए गए प्रश्न पत्र
lalitpur
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में संचालित हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 03, 04 और 05 की अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र समस्त विद्यालयों में परीक्षा के एक दिन पहले की खोल लिया गया है। इससे प्रश्न पत्र की गोपनीयता खत्म हो गई है। यह सब प्रश्न पत्रों की अव्यवस्थित पैकिंग की वजह से हुआ है।
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं विगत 30 अक्तूबर से शुरू हो गई हैं। इसके लिए समस्त कक्षाओं व समस्त विषयों के प्रश्न पत्र विद्यालयों में भेज दिए गए हैं। बुधवार 01 नवंबर को प्रथम पाली में कक्षा 01 का अंग्रेजी मौखिक और कक्षा 02 को अंग्रेजी लिखित विषय का प्रश्नपत्र था। इसके लिए प्रश्न पत्र के लिफाफे की सील खोलकर कक्षा 02 के अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र निकाला गया। इसी लिफाफे में कक्षा तीन, चार व पांच के भी अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र देखे थे, जो सील लगे लिफाफे से बाहर निकल आए हैं। अब कक्षा तीन, चार व पांच की कक्षाओं का अंग्रेजी विषय की परीक्षा 02 नवंबर को दूसरी पाली में दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक है। परीक्षा के एक दिन पहले ही प्रश्नपत्र खोले जा चुके हैं। यह मामला किसी एक-दो विद्यालय का नहीं बल्कि जनपद में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों का है। इससे प्रश्न पत्र लीक होने की बात को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।
नहीं मिली शिकायत
किसी विद्यालय के प्रधानाध्यपक व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-अम्बरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।