{"_id":"b4163b30f3b87434162d9afe31ce757c","slug":"panchayat-election-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी विशेष नजर
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 27 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ने थाना बालाबेहट का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाएं
विज्ञापन
देखीं। बीट बुक के निरीक्षण के दौरान एक आरक्षी की चतुराई नहीं चल सकी,
एसपी ने चार दिन में बीट पूर्ण करने का अल्टीमेटम देते हुए दूसरे आरक्षी को
इनाम दिया। साथ ही थाने की पुलिस को पंचायत चुनाव के मद्देनजर सजग रहने
के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बालाबेहट थाने के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों का अवलोकन कर सर्च ला
इट की क्रियाशीलता जांची। अपराध रजिस्टर, लंबित विवेचनाएं, प्रार्थना पत्र, एनसीआर आदि के अभिलेख जांचने के बाद आरक्षियों की बीट बुक चेक की। इस दौरान आरक्षी खैरापति ने दूसरे आरक्षी की बीट बुक दिखा दी, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने उसकी चतुराई पकड़ ली और चार दिन में बीट बुक पूर्ण कर अवलोकन कराने के निर्देश दिए। वहीं, आरक्षी देवेंद्र की बीट बुक पूर्ण देख कर एसपी ने उसे इनाम की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों से बात करके क्षेत्र की जानकारियां लीं। उन्होंने आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सजग रहने तथा हर गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर में सूख रहे वृक्षों को गंभीरता से लेते हुए समुचित सिंचाई के भी निर्देश दिए। उनके साथ एसपी पेशकार रामबरन सिंह, एसपी पेशी हेड सूर्यवली आदि मौजूद रहे।